मौसम मस्ताना - Mausam Mastana (Asha, Dilraj, Annette, Satte Pe Satta)

Movie/Album: सत्ते पे सत्ता (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: आशा भोंसले, दिलराज कौर, ऐनेट पिंटो

मौसम मस्ताना, रस्ता अनजाना
जाने कब किस मोड़ पे बन जाये कोई अफ़साना
मौसम मस्ताना...

आजकल दिल अक्सर मचल-मचल जाये
जबसे आई जवानी बड़ा तड़पाये
नहीं भरोसा इसका, कब हो जाये किसका
अभी तलक तो अपना है कब हो जाये बेगाना
मौसम मस्ताना...

सोच के मैं घबराऊँ नयी-नयी बातें
आने ही वाली हैं प्यार भरी रातें
हर कोई ये जाने, प्यार करें दीवाने
एक दिन तो ये होना ही है, फिर कैसा घबराना
मौसम मस्ताना...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...