तेरे बिना जिया जाए ना - Tere Bina Jiya Jaaye Na (Lata Mangeshkar, Ghar)

Movie/Album: घर (1978)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

तेरे बिना जिया जाए ना
बिन तेरे, तेरे बिन, साजना
सांस में सांस आये ना

जब भी ख्यालों में तू आये
मेरे बदन से खुशबू आये
महके बदन में रहा ना जाए
रहा जाए ना
तेरे बिना जिया...

रेशमी रातें रोज़ न होंगी
ये सौगातें रोज़ न होंगी
ज़िन्दगी तुझ बिन रास न आये
रास आये ना
तेरे बिना जिया...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...