बड़ी देर भई नंदलाला - Badi Der Bhai Nandlala (Md.Rafi, Khandan)

Movie/Album: खानदान (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: मो.रफी

बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके बृजबाला
ग्वाल-बाल इक-इक से पूछे
कहाँ है मुरली वाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला

कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में
तुझ बिन कलियाँ चुनने को
तरस रहे हैं जमुना के तट
धुन मुरली की सुनने को
अब तो दरस दिखा दे नटखट
क्यों दुविधा में डाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

संकट में है आज वो धरती
जिस पर तूने जनम लिया
पूरा कर दे आज वचन वो
गीता में जो तूने दिया
कोई नहीं है तुझ बिन मोहन
भारत का रखवाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

6 comments :

  1. तुम बिन कोई नहीं है मोहन, भारत का रखवाला रे....
    Aaj sach much firse Bhagwan Shrikrishna avtaar le aur dharti par aaye isa lag raha hai.....

    ReplyDelete
  2. please correct the last line wording

    it should be

    " koi nahin hai tuj bin Mohan bharat ka rakhwala re

    ReplyDelete
  3. yeh baat to sach hai ki mohan ko sabke samne ana hi hoga bharat ko bachane ke liye asamajik tatvo se



    gargi gupta

    ReplyDelete

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...