छम-छम बाजे रे पायलिया - Chham Chham Baaje Re Paayaliya (Manna Dey, Jaane Anjaane)

Movie/Album: जाने अनजाने (1971)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शमशुल हुडा बिहारी
Performed By: मन्ना डे

छम-छम बाजे रे पायलिया
राह चलत लचके पनिहारी
छलके गगरिया

गोरे बदन पर भीगी सारी
और लगे सुन्दर ये नारी
मोती बन-बन टपके पानी
भीगत जाये डगरिया
छम-छम बाजे रे...

चन्द्रमुखी जब लट बिखराये
जग सारा ये धोखा खाये
कोई कहे लो सावन आया
आयी कारी बदरिया
छम-छम बाजे रे...

मुखड़े पर आँचल मलमल का
या कोई खिलता फूल कमल का
आयी न जाने कौन नगर से
जाये कौन नगरिया
छम-छम बाजे रे...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...